सीवन। बुधवार को ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए और गांव की नई सरकार का गठन किया। पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए कई ऐसे गांव हैं, जहां पर कांटे की टक्कर रही है। इसमें खंड के गांव गोघ में सरपंच पद का मुकाबला रोचक रहा। गांव गोघ में हार जीत का अंतर केवल एक वोट रहा। गोघ में कृष्ण कुमार व हरि किशन दोनों चुनाव मैदान में आमने सामने थे। गोघ एक छोटा सा गांव है। यहां की कुल वोट 418 है।
इसमें से 375 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कृष्ण कुमार को 188 मत प्राप्त हुए और हरि किशन को 187 मत प्राप्त हुए। हार और जीत का का अंतर केवल एक मत का रहा। कृष्ण कुमार ने एक वोट से हरि किशन को हरा दिया और सरपंच पद पर काबिज हुए।
खंड सीवन के परिणाम-
गांव विजेता पराजित अंतर वोट
गोघ कृष्ण कुमार हरि किशन एक
कवारतन इंद्र सिंह साहब सिंह 48
गोहरां पूजा देवी काजल 37
कांगथली कृष्ण कुमार निर्मल सिंह 151
सौथा पूजा देवी ममता देवी 95
मांझला माया कौर दिव्या 6
रसूलपुर ममता पलविंद्र कौर 112
पहाड़पुर हरपिंद्र सिंह पप्पू राम 45
जनेदपुर लखविंद्र सिंह भूपिंद्र सिंह 49
उम्मेदपुर नरिंद्र कौर जसप्रीत कौर 94
डोहर गीता देवी गीता 44