फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अध्यापक संघ के ब्लॉक प्रधान बने कृष्ण आर्य

Sun, 04 Aug 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जवाहर पार्क स्थित एसकेएस कार्यालय में शनिवार को विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का त्रिवार्षिक ब्लॉक सांगठनिक सम्मेलन हुआ। इस मौके पर नई ब्लॉक कमेटी के चुनाव में कृष्ण आर्य को दोबारा से प्रधान चुना गया।

इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता भी उन्होंने की। इसमें जिला प्रेस प्रवक्ता शमशेर कालिया व एसकेएस के ब्लॉक प्रधान शिवदत्त शर्मा चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। ब्लॉक सचिव सतपाल पांचाल ने सांगठनिक रिपोर्ट व ब्लॉक कैशियर सरदूल सिंह ने गत तीन वर्षो की वित्त रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों रिपोर्टों को सदन की ओर से पारित करने के बाद आगामी तीन वर्षो के लिए नई ब्लॉक कमेटी का चुनाव करवाया। इसमें नई ब्लॉक कमेटी में सचिव नारायण दत्त, कैशियर सतीश कुमार, उपप्रधान विद्यावती, संगठन सचिव टीपू सांवरिया, ब्लॉक प्रतिनिधियों में सरदुल सिंह, सुशील सौदा, अमरजीत धीमान, बलदेव सिंह, विजेंद्र चौहान, बलवान, अरुण बुरा, मोहन लाल, शिवदत्त, सुशील कुमार, कृष्ण कौशिक, राजबीर, जैल सिंह, राकेश गिल, कंचन शर्मा, कृष्ण शास्त्री, रविंद्र कुमार, विजेंद्र सिंह व राजीव कुमार समेत 24 सदस्यीय ब्लॉक कमेटी का चुनाव किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें