फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: होली पर खूब चले कोरड़े... रंग-गुलाल भी उड़े

Fri, 06 Mar 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जिले के गांव कैलरम में कोरड़ा मारती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बुरा न मानो होली है... इसी संदेश के साथ जिले में होली का पर्व पारंपरिक उल्लास, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया। गांवों की गलियां रंगों, हंसी-ठिठोली और फाग गीतों से गूंज उठीं।

होली पर देवर-भाभी के स्नेहपूर्ण रिश्ते को दर्शाने वाली परंपराओं ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में कोरड़ों के माध्यम से अपने देवरों पर स्नेह बरसाया, जबकि देवरों ने भी हंसी-मजाक के माहौल में इस रस्म को निभाया। बुजुर्गों के अनुसार यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इसे बेहद पवित्र भावना के साथ निभाया जाता है। पूंडरी थाना परिसर में महिलाओं ने हंसी-ठिठोली के बीच पुलिसकर्मियों पर भी कोरड़े बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने भी आपसी मनमुटाव भुलाकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। 36 बिरादरी ने एकजुट होकर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। जगह-जगह समूहों में फाग गाए गए और पारंपरिक ढंग से होली खेली गई। कई स्थानों पर ढोल की थाप और डीजे की धुन पर लोग झूमते नजर आए। शाम को मेहमानों और दोस्तों के घरों पर जाकर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। गुझिया और मिठाई का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें