फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्लोगन में कोमल, निबंध प्रतियोगिता में अनु प्रथम

Sun, 13 Aug 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनसंख्या शिक्षा पर जिला स्तरीय निबंध लेखन, पोस्टर बनाओ और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में की। प्रतियोगिता में जिले के सभी खंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


स्लोगन राइटिंग में छह से आठ वर्ग में प्रथम स्थान कोमल आरोही मॉडल संस्कृति स्कूल रामगढ़ पांडवा, द्वितीय स्थान अरमान राजकीय माध्यमिक विद्यालय उझाना एवं तीसरा स्थान मीरा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका ने प्राप्त किया। पोस्टर बनाओ में छह से आठ वर्ग में प्रथम शुभम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी, द्वितीय स्थान मन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली एवं तीसरा स्थान निहाल आरोही मॉडल संस्कृति स्कूल रामगढ़ पांडवा ने प्राप्त किया।

निबंध लेखन में छह से आठ वर्ग में प्रथम अनु राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बालू, द्वितीय स्थान जसमीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्योदा एवं तीसरा स्थान शिवानी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन ने पाया। नारा लेखन में नौवीं से 12वीं वर्ग में प्रथम स्थान प्राची, आरोही स्कूल रामगढ़ पांडवा, द्वितीय अमृत, पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल हाबड़ी एवं तीसरा स्थान कशिश आरोही मॉडल संस्कृति स्कूल ग्योंग ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग में 9-12 वर्ग में प्रथम स्थान अरमान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरनोली, द्वितीय स्थान सिमरन पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल हाबड़ी एवं तीसरा स्थान काजल आरोही स्कूल रामगढ़ पांडवा ने प्राप्त किया। निबंध लेखन में 9-12 वर्ग में प्रथम अंजली राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी, द्वितीय स्थान सुखविंदर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिगढ़ किंगन एवं तीसरा स्थान बबली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुराड़ ने प्राप्त किया।

जिला संसाधन इकाई के प्रभारी डॉ. राज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को आगे भी इस तरह की प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मिकेंद्र सिंह, डॉ. दलबीर, शीशपाल, सतपाल, सुखबीर व दीपक ने सहयोग किया। प्रतियोगिताएं राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद हरियाणा गुरुग्राम के जनसंख्या शिक्षा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें