फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वर्ली में कोमल, स्टिपलिंग आर्ट में तान्या प्रथम

Fri, 28 Nov 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पेंटिग बनाते हुए छात्रा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखौली अड्डा (कैथल) में हुई जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से 150 छात्राओं ने भागीदारी की। वर्ली आर्ट में कोमल और स्टिपलिंग आर्ट में तान्या प्रथम रहीं।

स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा, पंचकूला के निर्देशानुसार कक्षा 9 से 12 की छात्राओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में वर्ली आर्ट, कैलीग्राफी, डूडलिंग, फ्री हैंड, मांडना और स्टिपलिंग आर्ट सहित कुल छह थीम रखी गईं थी। छात्राओं ने अपने कौशल से इन सभी श्रेणियों में बेहतरीन रचनात्मकता प्रस्तुत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने प्रतियोगिता का अवलोकन किया और प्रतिभागियों की कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, सूक्ष्म कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं तथा कला के क्षेत्र में नए अवसरों की ओर प्रेरित करती हैं।



कला शिक्षा व्यक्तित्व का गहन विकास करती है : सुशील कुमार



जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कला शिक्षा तार्किक सोच, सृजनात्मकता और भावनात्मक अभिव्यक्ति को गहराई प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप मंच देती हैं और उन्हें आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अधीक्षक सुरेश कौशिक, एपीसी कुशल कुमार, उप-अधीक्षक प्रवीन थरेजा, पुरुषोत्तम शर्मा, हितेश कुमार (पीजीटी), टीजीटी फाइन आर्ट रेनू, अंशु, अनिल कुमार, संजीव, प्रियंका, सुमन आदि का सराहनीय सहयोग रहा।



ये रहे परिणाम

1. वर्ली आर्ट

प्रथम : कोमल - आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खरक पांडव

द्वितीय : महक - पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा

तृतीय : स्नेहा बनवाला - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करोड़ा
सांत्वना : पायल - राजकीय हाई स्कूल, सेगा


2. डूडलिंग आर्ट

प्रथम : तन्वी - पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा

द्वितीय : खुशी - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल

तृतीय : पूजा - पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कांगथली

सांत्वना : प्रिया - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांगरी गुलियाना

3. स्टिपलिंग आर्ट

प्रथम : तान्या - पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखौली अड्डा

द्वितीय : कोमल - पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिवन
तृतीय : कनिका - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कठवाड़
सांत्वना : कविता - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंदाना

4. कैलीग्राफी आर्ट

प्रथम : वंशिका - पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा

द्वितीय : नेहा - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पट्टी अफगान

तृतीय : मानसी - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल

सांत्वना : प्रिया - आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ पंडवा
5. मांडना आर्ट

प्रथम : खुशी - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करोड़ा


द्वितीय : सलोनी - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पट्टी अफगान

तृतीय : चनप्रीत -राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा

सांत्वना : आसमीन - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल



6. फ्री हैंड आर्ट

प्रथम : खुशी - पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा

द्वितीय : मुस्कान - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेरगढ़

तृतीय : ज्योति - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बारोट बंदराना
सांत्वना: सलोनी – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंदाना



पुरस्कार राशि डीबीटी से भेजे जाएंगे

जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि प्रत्येक थीम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को क्रमशः 3100, 2100 और 1100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी में 500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। सभी पुरस्कार प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर- डीबीटी) के माध्यम से सीधे छात्राओं के बैंक खातों में भेजे जाएंगे। निर्णायक मंडल में पीजीटी फाइन आर्ट बीरबल सिंह, निधि, प्रभजोत और कुलदीप सिंह शामिल रहे।

वर्ली और स्टिपलिंग आर्ट

वर्ली ः महाराष्ट्र राज्य में एक आदिवासी समुदाय, वर्ली लोगों द्वारा बनाई गई स्वदेशी कला का एक पारंपरिक रूप है। यह एक प्रकार की भित्ति चित्रकला है, जो मुख्य रूप से ज्यामितीय आकृतियों - वृत्त, त्रिकोण और वर्ग का उपयोग करके मानव आकृतियों, जानवरों और दैनिक जीवन के दृश्यों को दर्शाती है। पारंपरिक रूप से, चित्रकला के लिए चावल के पेस्ट और गोंद के मिश्रण से बने सफेद रंग का उपयोग किया जाता है, जिसे गेरू रंग की मिट्टी की दीवारों पर बनाया जाता है।
विज्ञापन


स्टिपलिंग ः स्टिपलिंग एक ड्राइंग या पेंटिंग तकनीक है जिसमें डॉट्स (बिंदुओं) या छोटे निशानों का उपयोग करके छवि बनाई जाती है। इस तकनीक में, बिंदुओं की संख्या, आकार और घनत्व (एक-दूसरे से निकटता) का उपयोग छायांकन, टोन और बनावट बनाने के लिए किया जाता है। जहां अधिक डॉट्स होते हैं, वहां रंग गहरा दिखाई देता है, और जहां कम डॉट्स होते हैं, वहां रंग हल्का दिखाई देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें