फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 100 मीटर दौड़ में कोमल और लवप्रीत अव्वल

Wed, 04 Mar 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल माजरी में मंगलवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अगौंध क्लस्टर के सभी स्कूलों ने भाग लिया। 100 मीटर की दौड़ में लड़कियों में कोमल और लड़कों में लवप्रीत ने पहला स्थान हसिल किया।

कार्यक्रम में गांव माजरी के सरपंच सरदार सतनाम सिंह मुख्य अतिथि रहे। स्कूल मुखिया सतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि सरदार सतनाम सिंह ने कहा कि छात्र जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि खेलो से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट व खो-खो में माजरी स्कूल की टीम प्रथम रही। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में कोमल और 200 मीटर में ऐशनूर कौर ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में लवप्रीत तथा 200 मीटर में चरणदास प्रथम रहे। कैमल रेस में हरप्रीत व रमजान संयुक्त रूप से विजेता रहे। स्कूल मुखिया ने विद्यार्थियों को शिक्षा केलिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें