संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा खेल विभाग पंचकूला के उपनिदेशक मनजीत चहल ने चौ. छोटूराम खेल स्टेडियम में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की समस्याओं को जाना और इनके समाधान कराने को कहा। इस दौरान जिला खेल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार व अन्य कोच ने उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
जिला खेल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि उपनिदेशक मनजीत चहल ने छोटूराम खेल स्टेडियम में विभिन्न सेंटरों का दौरा किया व खेलों विष्य पर गहन वार्ता की ओर अन्य समस्याएं जानी। उसके पश्चात उपनिदेशक मनजीत चहल, जिला खेल अधिकारी डॉ. देवेंद्र चहल व अन्य कोच सहित गांव पाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित कबड्डी खेल नर्सरी के लिए मैदान का दौरा किया व स्टाफ से मिले। वे अपनी अपनी रिपोर्ट विभाग में देंगे। जिला खेल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि उपनिदेशक मनजीत चहल खेलों को बढावा देने के लिए हमेशा अग्रनीय रहते हैं। वह भी अपने समय के एक एथलेटिक्स मेडलिस्ट खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में जकार्ता में हुए 18वीं एशियाई खेल में भाग लेकर 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस मौके पर कोच गुरमीत ङ्क्षसह, कोच विजय कुमार प्रिंसिपल करनैल सिंह, शिक्षक राजबीर, तरसेम, पीटीआई दिलबाग ङ्क्षसह भी मौजूद रहे।