फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जल्द शुरू होगा ‘वीजीएफ परिवार कार्ड’ पंजीकरण

Tue, 22 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वैदिक ग्लोबल फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट (वीजीएफसी), जो एक सामाजिक संगठन है, जल्द ही प्रदेशभर में ‘वीजीएफ परिवार कार्ड’ पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यह अभियान रोगमुक्त भारत, ज्ञानयुक्त भारत और सशक्त भारत की थीम पर आधारित है।

इस कार्ड के माध्यम से हर परिवार को नि:शुल्क नो-बिल चिकित्सा सुविधा और आवासीय शिक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा। ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसी एकीकृत शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था विकसित करना है, जहां हर व्यक्ति के साथ समान व्यवहार हो और सभी के लिए एक समान सुविधाएं उपलब्ध हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण के दौरान एक नाममात्र शुल्क लिया जाएगा, जो बाद में रिफंड किया जाएगा। ट्रस्ट के सह-संस्थापक कुलदीप आर्य ने बताया कि लोग बीमार नहीं हैं, बल्कि उन्हें बीमार किया जा रहा है ताकि कुछ लोग इससे पैसा कमा सकें। हमें शिक्षा और चिकित्सा को व्यापार से अलग करना होगा। यही सशक्त समाज की नींव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें