फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण राविश ने सीएसआइआर ऑल इंडिया में हासिल की 27वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। तारागढ़ की बेटी किरण राविश ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआइआर) ऑल इंडिया में 27वीं रैंक हासिल की है। किरण के पिता इंद्र सिंह एक किसान है। किरण राविश ने अच्छा रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व जिले का नाम रोशन किया है। किरण ने अपनी यह उपलब्धि परिजनों के सहयोग और कठिन मेहनत के बलबूते पर सोशल मीडिया से दूर रहकर हासिल की है।
किरण राविश ने बताया कि उसने राजकीय स्कूल तारागढ़ से 10वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आदर्श स्कूल जाखौली से 12वीं पास करने के बाद उसने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में कंप्यूटर साइंस से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय से ही एमएससी गणित 2017 में पूरी की। वह पिछले दो सालों से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रही थी। उसने पूरी मेहनत करते हुए सीएसआइआर द्वारा आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया। अब 27वां रैंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण राविश के रैंक हासिल करने पर उसके पिता इंद्र सिंह व मां नन्हीं देवी की खुशी का ठिकाना नहीं है। किरण का भाई जयवीर राविश शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत है। किरण ने बताया कि इससे पूर्व भी उसने इस परीक्षा में भाग लिया था। लेकिन वह चूक गई थी। बाद में उसे उसके भाई जयबीर ने उसका हौसला बढ़ाया। फिर अच्छे ढंग से तैयारी की। उन्होंने बताया कि अब वह गणित में पीएचडी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें