संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में प्यौदा रोड पर एक कॉलोनी से दो युवकों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक की पत्नी की शिकायत पर दो नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में प्यौदा रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री नगर निवासी असमिता ने बताया कि उन्होंने अनिल ने 10 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके बाद इसमें से नौ हजार रुपये अनिल को वापस भी कर दिए थे।
रविवार शाम करीब सात बजे गली नंबर छह में अनिल व संजीव और उनके एक दोस्त ने उसके पति राहुल व देवर साहिल को बाइक पर जबरन बैठाया और उनका अपहरण कर लिया। दोनों की तलाश की, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इसलिए उसके पति राहुल व साहिल की तलाश की जाए।
सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि इस मामले में अनिल व संजीव सहित एक अन्य आरोपी के खिलाफ युवकों के अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।