कैथल। शादी का झांसा देकर एक युवती का अपहरण करने पर चीका थाना की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीका थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 31 अक्तूबर को लवली नाम का युवक उसकी 21 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ उसका अपहरण कर ले गया। उसने बेटी की आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद