फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण, दुराचार का आरोप

Sun, 06 Apr 2014 12:03 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक कसबे से शुक्रवार रात को अपहरण की गई युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने अपहत युवती को रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


लड़की के परिजनों ने अस्पताल में आरोप लगाया कि एक युवक ने लड़की का अपहरण कर उसके साथ जबरन दुराचार किया। लेकिन पुलिस मामले का रफा-दफा करना चाहती है।

इसी संबंध में परिजनों ने शनिवार बाद दोपहर पीड़िता का मेडिकल न करवाने एवं षड्यंत्र में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोष प्रकट किया। इसके बाद पुलिस युवती का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए पहुंची। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवती का मेडिकल नहीं हो पाया था।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात को परिवार के सभी सदस्य घर पर सोए हुए थे। इसी बीच नगर का ही सन्नी उनके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग लड़की के मुंह में कपड़ा ठूसकर उसका अपहरण कर लिया। बाद में आरोपी उसे रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी में बैठाकर कुरुक्षेत्र ले गया। परिजनों का आरोप है कि वहां आरोपी ने उससे दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जैसे-तैसे उसकी बेटी आरोपी के चुंगल से बचकर कैथल पहुंची। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। इसके बाद कैथल रेलवे स्टेशन से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों के रोष प्रकट किए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी सन्नी के खिलाफ युवती का अपहरण करने का मामला दर्ज किया है। जबकि उसके पिता जोगी राम, मां लीलो देवी, भाई अनिल के खिलाफ षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एएसआई बिलासा राम ने कहा कि अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि होने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें