संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गांव कुराड़ की छात्रा खुशी ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कुश्ती मुकाबले मेंं स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी स्कूल की तनु ने कास्य पदक झटका। पांच अन्य ने कुश्ती और तीन खिलाडिय़ोंं ने एथलेक्टिस में प्रतिभागिता की।
शिक्षण संस्थान के पीटीआई सुखदेव सिंह ने बताया कि झज्जर में आयोजित 57वीं राज्य राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र और छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कुश्ती के 55 किलो वजन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव कुराड़ की छात्रा खुशी ने कुश्ती मुकाबले में अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए स्टेट चैंपियन होने का परचम लहराया और स्वर्ण पदक से क्षेत्र का नाम रोशन किया। तनु ने कांस्य पदक जीता।