फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैंडबॉल में खुशी ने चमकाया नाम

Thu, 02 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
01kht_24   ​खिलाड़ी खुशी - फोटो : Self
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। 19 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुशी ने हैंडबॉल में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से संबंध रखने वाली खुशी अब तक सात राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं और अपने खेल से खास पहचान बनाई है।

हाल ही में गोवा में आयोजित जूनियर और सब-जूनियर राष्ट्रीय खेलों में खुशी ने रजत पदक जीता, जबकि उत्तराखंड में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन


खुशी के कोच प्रशांत का कहना है कि यदि उन्हें बेहतर सुविधाएं और निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा तो वह भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

खुशी वर्तमान में आरकेएसडी कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और पिछले चार वर्षों से खेल में लगातार मेहनत कर रही हैं। उनके पिता अशोक कुमार ट्रक ड्राइवर हैं और परिवार में तीन बहनें व दो भाई हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने दृढ़ निश्चय और कठिन परिश्रम से खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन


रोजाना छह घंटे करती हैं अभ्यास :

खुशी कैथल के छोटूराम इंडोर स्टेडियम में कोच प्रशांत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। वह रोजाना सुबह 5 से 8 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक अभ्यास करती हैं। इसी अनुशासन और समर्पण के चलते वह अब तक सात राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। परिवार में खेलों के प्रति विशेष रुचि है और उनकी छोटी बहन भी बॉक्सिंग में सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें