परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं स्टाफ व समिति सदस्यों के साथ। विज्ञप्ति
कैथल। इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय की बीएससी फिजिकल साइंस चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से 16 नवंबर को घोषित परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। खुशी शर्मा ने 9.80 एसजीपीए लेकर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, शिवानी ने 9.60 एसजीपीए के साथ दूसरा और मनीषा ने 9.40 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की 14 छात्राओं ने 9 से अधिक एसजीपीए हासिल किए जबकि 12 छात्राओं ने 8 से 9 एसजीपीए के बीच अंक प्राप्त किए। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया, संयुक्त सचिव नरेश कुमार, महासचिव नरेंद्र कुमार मिगलानी और सदस्य सोम प्रकाश मंगल ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सांध्यकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर प्रो. मीना, प्रो. खुश्बू और प्रो. मेघा मौजूद रहीं।
परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं स्टाफ व समिति सदस्यों के साथ। विज्ञप्ति