फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच किमी साइकिल रेस में खुशी प्रथम, शालिनी द्वितीय

विज्ञापन
खेल-कूद प्रतियोगिता में विजयी रही छात्राओं के साथ प्रबंधन सदस्य। कालेज
विज्ञापन
कैथल। ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में पांच किलोमीटर साइकिलिंग रेस में इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों स्थानों पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की खुशी ने प्रथम, शालिनी ने द्वितीय और तनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तीनों छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 1100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 750 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। खेलकूद विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने कहा कि खेलकूद छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं।

खेल-कूद प्रतियोगिता में विजयी रही छात्राओं के साथ प्रबंधन सदस्य। कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें