हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ढांड द्वारा पबनावा में खुला दरबार लगाया गया। जिसमें सौभाग्य स्कीम के तहत घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए ग्रामीणों से आवेदन लिए गए। जेई रमेश कुमार ने बताया कि कार्यकारी अभियंता के दिशा निर्देशन में यह खुला दरबार लगाया गया। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह से नए मीटर लेने के लिए अपने आवेदन जमा करवाए। जेई ने कहा कि उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ ना पड़े इसके लिए विभाग द्वारा फाइल के साथ 200 रुपये जमा करवाए गए। शेष राशी को अगले 6 बिलों में एक समान किस्त के रूप में जमा करवाना होगा। आज 165 ग्रामीणों ने नए मीटर लगवाने के लिए आपने आवेदन जमा करवाए। जेई. ने ग्रामीणों को आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरेलू बिजली के मीटर लगवाएं। कोई भी ग्रामीण बिजली की चोरी ना करे। अगर कोई भी व्यक्ति जिसने आज तक बिजली का मीटर नही लगवाया है और बिजली की चोरी करता हुआ पकड़ा गया तो उसे भारी भरकम जुर्माने के साथ सजा का भी भुगतनी पड़ सकती है। इसलिए सभी ग्रामीण अपने कुंडी कनेक्शन को नियमित करवा लें। इस अवसर पर सीसी रमेश फौजी व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।