कलायत। खेड़ी शेरखां की होनहार छात्रा पलक मौन ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पलक ने वर्ष 2025 में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट-जेआरएफ (केमिस्ट्री) में ऑल इंडिया रैंक 36 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पलक ने प्रारंभिक शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद स्नातक की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से की। वर्ष 2023 में उन्होंने प्रतिष्ठित आईआईटी-जैम (केमिस्ट्री) परीक्षा क्वालिफाई की और एनआईटी जालंधर से एमएससी कैमिस्ट्री में प्रवेश लिया। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है कि उन्होंने देशभर में यह रैंक हासिल की।
पलक ने कहा कि छोटे शहरों और कस्बों से निकलकर भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है, बस लक्ष्य स्पष्ट और मन में जुनून होना चाहिए। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी। संवाद