फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कीचड़ से लबालब गली बनी मुसीबत, लोगों का निकलना हुआ दुश्वार

विज्ञापन
कैथल रोड स्थित गड़ी पट्टी मोहल्ले की गली में भरा कीचड़
विज्ञापन
राजौंद। शहर के कैथल रोड स्थित बीएसएनएल टावर के पास गड्डी पट्टी मोहल्ले में जाने वाली गली इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। बरसात के बाद गली में जगह-जगह कीचड़ और पानी भर जाने से हालात बद से बदतर हो गए हैं। आलम यह है कि गली से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार, गली में हर समय कीचड़ जमा रहने के कारण लोगों का आपसी संपर्क भी प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना इसी रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी जाते हैं जिससे अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यह गली पिछले कई वर्षों से कच्ची पड़ी हुई है लेकिन अब तक इसे पक्का करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है जिससे यहां रहना मुश्किल हो जाता है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गली को पक्का करवाया जाए और पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।

कैथल रोड स्थित गड़ी पट्टी मोहल्ले की गली में भरा कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें