फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खर्च निगरानी टीम गतिविधियों पर रखें नजर ः पर्यवेक्षक

Fri, 06 Sep 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक अशोक कुमार ने लघु सचिवालय में वीरवार को खर्च निगरानी टीम व संबंधित अधिकारियों की विशेष बैठक ली। उन्होंने राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के हर प्रकार के खर्च का पूर्ण ब्योरा रखने के निर्देश दिए।

खर्च पर्यवेक्षक अशोक कुमार का अस्थायी कार्यालय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में स्थापित किया गया है। बैठक में उन्होंने संबंधित टीमों से उनके कार्य तथा नियमों आदि को लेकर विस्तार से चर्चा की और उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की फीडबैक ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में लगी विभिन्न प्रकार की टीमें जैसे फ्लाइंग स्कवायड टीम (एफएसटी), स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी), वीडियो सर्विलांस टीम (वीएसटी) तथा वीडियो व्यूइंग टीम (वीवीटी), एमसीएमसी व अकाउंट टीम अपनी आंख व कान पूरी तरह खुले रखें। सभी टीमें अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएं।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का आचार संहिता का उल्लंघन जैसे कि अवैध प्रचार सामग्री, पैसे व वस्तु का वितरण, मतदाता को किसी भी प्रकार का प्रलोभन आदि विषयों पर अपनी पैनी नजर रखें। वे निर्धारित फॉर्मेट में नियमित तौर पर रिपोर्ट प्रेषित करें।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से जो भी गाइडलाइन दी गई है उसको अच्छी से तरह से पढ़ लें, ताकि आपके अंदर अपने काम को लेकर आत्मविश्वास पैदा हो सके। खर्च पर्यवेक्षक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक उम्मीदवार 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। प्रत्याशी को अपना चुनाव खर्च का ब्योरा रखने के लिए अलग बैंक खाता खुलवाना होगा।

खर्च पर्यवेक्षक अशोक कुमार ने कहा कि प्रत्याशियों को अनुमति लेकर ही विभिन्न प्रकार के आयोजन करने होते हैं, जिसकी जानकारी मॉनिटरिंग टीमों को होनी चाहिए। हर आयोजन की वीडियोग्राफी अवश्य करवायें। यह कार्य बेहद संवेदनशील है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि अपने कार्य की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए और अपना काम पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने जरूरी संसाधनों की रिपोर्ट लेते हुए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीसी डॉ. विवेक भारती ने खर्च पर्यवेक्षक को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन द्वारा पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करते हुए चुनाव को संपन्न करवाया जाएगा।

उन्होंने निगरानी टीम व अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के लिए वे पूर्ण रूप से अलर्ट रहें ताकि उनकी नजरों से कुछ भी न बच सके।
विज्ञापन


इस अवसर अंडर ट्रेनिंग आईएएस अंकिता पुवार, कैथल आरओ अजय सिंह, कलायत आरओ सत्यवान सिंह मान, गुहला आरओ कृष्ण कुमार, पूंडरी आरओ गिरिश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुरविंद्र सिंह, डीएसपी गुरविंद्र डीईटीसी सीमा बिडलान,

डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, डीआरओ चंद्र मोहन, नायब तहसीलदार चुनाव सुभाष सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
खर्च पर्यवेक्षक का अस्थायी कार्यालय लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह
दूरभाष नंबर ः 01746297565

मोबाइल नंबर ः 7988263405
ईमेल आईडी electionobserver7gmail.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें