फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका में युवक की मौत से कौल में मातम

Thu, 04 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
17 ढांड। कौल निवासी मृतक विकास का फाइल फोटो। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। अपने सपनों को साकार करने और बेहतर रोजगार की तलाश में अमेरिका गए कौल गांव निवासी विकास (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मृतक की मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने बेटे की मौत के लिए फतेहपुर निवासी सोनू, खनौदा निवासी काशी और राहड़ा निवासी गुरमीत को जिम्मेदार ठहराकर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में मृतक की मां ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसका बेटा करीब 80 लाख रुपये खर्च कर पत्नी और बेटी के साथ अमेरिका गया था। वहां जाकर वह नौकरी करने लगा और करीब एक वर्ष तक सब कुछ सामान्य रहा। इस दौरान एक होटल में विकास की पत्नी की मुलाकात फतेहपुर के सोनू से हुई।

सोनू ने विकास के घर आना-जाना शुरू कर दिया और बहन-भाई का रिश्ता बनाकर उसकी पत्नी से राखी भी बंधवाई लेकिन मृतक की मां का आरोप है कि यह केवल नाटक था और परदे के पीछे दोनों एक-दूसरे के प्रेम जाल में फंस गए।

मां ने बताया कि एक दिन जब विकास काम पर गया हुआ था, तो सोनू उसकी पत्नी और बेटी को कार में अपने साथ ले गया। उस दिन से विकास परेशान रहने लगा और अपनी बेटी को पाने के लिए हरसंभव कोशिश करता रहा। आरोप है कि सोनू अक्सर धमकी देता था कि वह विकास को जान से मार देगा।
विज्ञापन


वीडियो में रोते हुए मां ने कहा कि सोनू, काशी और गुरमीत ने मिलकर उसके बेटे के सिर पर चोट मारी, जिससे वह नौ दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा और आखिरकार उसकी मौत हो गई। विकास की मां ने समाज से गुहार लगाई है कि उसके बेटे को न्याय दिलाया जाए, पोती को उसके सुपुर्द किया जाए और आरोपियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। साथ ही उसने मांग की है कि बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाकर जन्मभूमि में अंतिम संस्कार करवाया जाए। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें