कैथल। अवैध असलहा उपलब्ध करवाने के मामले में पुलिस ने आरोपी डिक्का टाबरी थाना सरसावा यूपी निवासी अभय प्रताप उर्फ कालू को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने 26 दिसंबर को एक गुप्त सूचना के आधार पर पाडला से छौत सडक़ पर दबिश देकर आरोपी पाडला निवासी राहुल को काबू किया था। उसके कब्जे से 12 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ था। जांच में खुलासा हुआ था कि राहुल को यह असलहा अभय प्रताप ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी अभयप्रताप न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद