फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सात बार प्रधान रह चुके कस्तूरी लाल और सुभाष आमने-सामने

Sat, 03 Aug 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। अग्रवाल धर्मशाला चीका की प्रबंधक कमेटी का चुनाव 18 अगस्त को होना निश्चित हुआ है। प्रधान पद को लेकर कुल 11 लोगों ने नामांकन भरे थे जिनमें से नौ लोगों ने शुक्रवार को अपने नाम वापस ले लिए है। अब चुनाव मैदान में सात बार प्रधान रह चुके कस्तूरी लाल गर्ग व पहली बार प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे सुभाष सिंगला आमने सामने हैं।

चुनाव को शांति पूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए हंस राज सिंगला, पन्नू राम खरौदी, राज कुमार जाखौली, रामस्वरूप जिंदल, महावीर मटौरिया व ज्ञानचंद गोयल की अगुवाई में छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के वरिष्ठ सदस्य महावीर मटौरिया व राम स्वरूप जिंदल ने बताया कि प्रधान पद के लिए 11 लोगों ने फार्म भरे थे। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन नौ लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए है जिसके बाद कस्तूरी लाल गर्ग व सुभाष सिंगला चुनाव मैदान में बचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी सदस्यों ने बताया कि दोनों उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। कस्तूरी लाल गर्ग को साइकिल व सुभाष चंद सिंगला को गाय-बछड़ा चुनाव चिह्न के रूप में दिया गया है। रामस्वरूप जिंदल ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला के कुल 317 सदस्य है जो 18 अगस्त को मतदान में भाग

लेंगे। चुनाव के तुरंत बाद नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें