फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कश्यप महापंचायत हरियाणा ने राकेश कश्यप को बनाया जिला आईटी सेल प्रमुख

विज्ञापन
राकेश कश्यप।
विज्ञापन
राजौंद। कश्यप महापंचायत हरियाणा की ओर से संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राकेश कश्यप को जिला आईटी सेल प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से संगठन को सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नियुक्ति के बाद राकेश कश्यप ने कहा कि वे समाज के हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने, संगठन की गतिविधियों को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने और युवाओं को समाज के साथ जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए संगठित होकर कार्य करना समय की मांग है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय निकायों और अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं में कश्यप समाज को उसकी जनसंख्या, योग्यता और सक्रिय भागीदारी के अनुरूप उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

राकेश कश्यप।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें