फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पोस्टर प्रतियोगिता में कर्मजीत कौर प्रथम

Tue, 20 Feb 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कर्मजीत कौर ने राष्ट्र स्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता जीतकर कॉलेज का मान बढ़ाया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज रोहतक के महिला प्रकोष्ठ की ओर से ऑनलाइन राष्ट्र स्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। आईजी कॉलेज की छात्रा कर्मजीत कौर ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और नकद पुरस्कार प्राप्त किया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर और वूमेन सेल इंचार्ज मोनिका गूगलानी, सीमा सुनेजा, राधिका और कुसुम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें