फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंच प्रण प्रतियोगिता में करीना अव्वल

Fri, 19 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के अंतर्गत युवा मामलों के तहत राजकीय आईटीआई कैथल में जिला स्तरीय पंच-प्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया। इसमें करीना को पहला पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पार्षद अमरजीत कसान रहे। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आजकल छात्र जन्मदिन नशीले पदार्थों के सेवन या होटल में जाकर मनाते हैं, जो हमारी संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि जन्मदिन पेड़-पौधे लगाकर, सामाजिक कार्य करते हुए या किसी गरीब की मदद करके मनाएं। यदि जलपान करना है, तो बड़े बुजुर्गों के साथ मिलकर करें ताकि समाज में एकता और सभ्यता की भावना पनपे।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में अनुदेशक विनीत कुमार, मनोज कुमार और धर्मवीर शामिल रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में विमल वालिया और राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना, कैथल के कार्यक्रम अधिकारी शमशेर मलिक और मंच संचालन रणधीर ढांडा ने किया।

इस अवसर पर माइल स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल की शालू ग्रोवर, ध्रुव स्कूल पुंडरी की ज्योति, आईटीआई पुंडरी से युवा अधिकारी संदीप राविश और सतीश सैनी, धर्मवीर शर्मा, शैलेंद्र और उमेश धीमान भी उपस्थित रहे।



प्रतियोगिता के परिणाम

प्रथम स्थान : करीना, माइल्ड स्टोन स्कूल, कैथल, द्वितीय स्थान : योगनया

g तृतीय स्थान: हिना, स्टेनो हिंदी की छात्रा। विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और नगद पुरस्कार (1,100, 750 और 500 रुपये) डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया गया।
विज्ञापन


पंच प्रण प्रतियोगिता ः पांच संकल्पों पर आधारित वह प्रतियोगिता, जिसमें प्रतिभागी राष्ट्रीय कर्तव्य, स्वच्छता, एकता, पर्यावरण और नशा-त्याग जैसे संकल्पों को अपनाने की प्रेरणा लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें