फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर कपिल मुनि तीर्थ 5 हजार दीपों से होगा जगमग

विज्ञापन
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक को संबोधित करते भाजपा युवा नेता तुषार ढांडा। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कलायत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को कलायत विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से सुशासन एवं जनसेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ के तट पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पांच हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपा युवा नेता तुषार ढांडा ने बैठक की। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत ने की। बैठक में जिला परिषद, ब्लॉक समिति, नगर पालिका, ग्राम पंचायतों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, लोगों की भागीदारी और प्रस्तावित गतिविधियों पर चर्चा की गई। तुषार ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जनसेवा और सुशासन से जोड़कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने 36 बिरादरी के लोगों के साथ सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

स्कूलों में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
सुशासन एवं जनसेवा दिवस के तहत क्षेत्र के स्कूलों में रंगोली, पेंटिंग, भाषण और कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा रक्तदान शिविर सहित अन्य जनसेवा गतिविधियां भी होंगी। तुषार ढांडा ने युवाओं और सामाजिक-धार्मिक संगठनों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें