कलायत। क्षेत्र में खेतों की सिंचाई मामले मेंं जीवन रेखा कहे जाने वाले कपिल मुनि माइनर व सिरसा पैरलल रजवाहे के दिन अब बदलेेंगे। इन दोनों सिंचाई योजनाओं को मजबूती देने के लिए वर्षों बाद सरकार विशेष मरम्मत कार्य करवाएगी। यह फैसला कांग्रेस विधायक विकास सहारण की ओर से बीते सोमवार को विधानसभा सदन में उठाए गए इन मुद्दों के बाद सरकार ने लिया है। इसके लिए सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा ने सदन के माध्यम से युवा विधायक को आश्वासन दिया है। दरअसल, रजवाहे की स्थिति दयनीय होने से पानी का रिसाव हो जाता है। इससे फायदे की बजाए किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इसी तरह कपिल मुनि माइनर के मजबूतीकरण की जरूरत है। किसानों और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को सदन मेंं उठाया गया। उम्मीद है सरकार वायदे के अनुसार इस दिशा में काम करेगी। संवाद