फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साहित्य सभा के प्रधान बने कमलेश शर्मा, डॉ. गगन संरक्षक

विज्ञापन
बैठक करते हुए साहित्य सभा के सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल के अध्यापक कक्ष में रविवार को साहित्य सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल को संरक्षक, वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अमृत लाल मदान को मार्गदर्शक और कमलेश शर्मा को प्रधान मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा डॉ. हरीश चंद्र झंडई और ईश्वर चंद गर्ग को उपप्रधान, डॉ. प्रद्युम्न भल्ला को महासचिव, डॉ. अशोक अत्री को संयोजक, रविंद्र कुमार रवि को सचिव, डॉ. तेजिंद्र को प्रेस सचिव, दिलबाग अकेला को सह प्रेस सचिव, सुरेश कुमार कल्याण को सह सचिव, रिसाल जांगड़ा को कोषाध्यक्ष और मधु गोयल मधुल को महिला प्रतिनिधि का दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। इसका संचालन डॉ. प्रद्युम्न भल्ला और रविंद्र कुमार रवि ने किया। गोष्ठी के आरंभ में दिवंगत साहित्यकार लहणा सिंह अत्री, स्नेह गोस्वामी और एसके शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर केंद्रीय हिंदी अकादमी एवं हरियाणा साहित्य अकादमी से सम्मानित वरिष्ठ हरियाणवी साहित्यकार हरिकृष्ण द्विवेदी की नवप्रकाशित शारद ग्रंथावली और हरियाणा साहित्य व संस्कृति अकादमी के पंजाबी प्रकोष्ठ से सम्मानित प्रो. अनिल कुमार सौदा के नारा संग्रह उम्मीद दी किरण का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सतपाल पराशर आनंद ने हरिकृष्ण द्विवेदी और डॉ. अशोक अत्री ने प्रो. अनिल कुमार सौदा का परिचय प्रस्तुत किया। काव्य गोष्ठी में दिनेश बंसल दानिश, डॉ. प्रद्युम्न भल्ला, डॉ. अशोक अत्री, ईश्वर चंद गर्ग, डॉ. तेजिंद्र, रविंद्र कुमार रवि, सुरेंद्र कंवल पाई और कमलेश शर्मा सहित अनेक रचनाकारों ने कविता, गजल और व्यंग्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
समापन अवसर पर प्रो. अमृत लाल मदान ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए साहित्य सृजन की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं संरक्षक डॉ. गगन मित्तल ने साहित्यकारों से अपनी श्रेष्ठ कृतियां आरकेएसडी कॉलेज पुस्तकालय को भेंट करने का आग्रह किया, ताकि कैथल के साहित्य को पुस्तकालय में विशेष स्थान मिल सके। कार्यक्रम में जिले के अनेक साहित्यकार और रचनाकार उपस्थित रहे।

बैठक करते हुए साहित्य सभा के सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें