फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रश्नोत्तरी में कमालपुर विद्यालय प्रथम

Sun, 29 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत में खंड स्तरीय कामर्स प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कलायत विद्यालय के अलावा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर, बात्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढुंडवा व आरोही मॉडल स्कूल रामगढ़ पांडवा की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वाणिज्य प्रवक्ता अनिल कुमार, शुभकामना, संजय कुमार, सुनील कुमार, सोनल गर्ग जज के तौर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कमालपुर स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर बात्ता व तीसरे स्थान पर आरोही मॉडल स्कूल की टीम रही। विजेता टीमों को समाज सेवी अंकित राणा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें