फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कमलजीत और मनीषा एथलेटिक्स में चयनित

Fri, 23 Aug 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। एथलेटिक्स खेल नर्सरी चीका में अभ्यास करने वाली खिलाड़ी कमलजीत कौर व मनीषा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इन्होंने नरवाना में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया है।

खेल नर्सरी में पहुंचने पर शहर के समाजसेवी लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एथलेटिक्स कोच डॉ. सतनाम सिंह ने बताया कि कमलजीत व मनीषा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि कमलजीत ने हेप्टाथलोंन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार मनीषा ने 400 मीटर रेस में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता के आधार पर इनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त से बेंगलुरु में होगा।

इस प्रतियगिता आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि चीका की खेल नर्सरी में लगभग 200 खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास करते हैं।

इस नर्सरी से लगभग 400 खिलाड़ी अपना भविष्य बना चुके हैं। वह अलग-अलग विभागों में नौकरियां प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें