फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाखड़ा नहर के पानी से बुझेगी कलायत की प्यास

Fri, 28 Apr 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत क्षेत्र के लोगों की प्यास भाखड़ा नहर के पानी से बुझाने का सपना अब साकार होने जा रहा है। 20 करोड़ 36 लाख रुपये के अनुमानित बजट से कलायत, शिमला, पिंजुपुरा, खेड़ी लांबा, ढूंढवा, कौलेखां, खरक पांडवा और रामगढ़ पांडवा को भाखड़ा से पेेयजल पूर्ति करवाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर अलाट किए हैं। योजना कार्य के पूरा होने के बाद कलायत शहर और ग्रामीण अंचल के सात गांवों में पेयजल संकट का निवारण होगा।
विज्ञापन


योजना के तहत 17 करोड़ 83 लाख रुपये के बजट से कलायत एसटीपी प्लांट से अमीन ड्रेन तक सीवरेज पानी की निकासी के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे कलायत शहर और उससे सटे गांवों के लोगों की पेयजल की जरूरत पूरी होने की उम्मीद जगी है। गर्मी में होने वाली दिक्कतें से निजात मिलेगी।

गौरतलब है कि आजादी के बाद क्षेत्र के लोगों को पहली बार पीने के लिए सीधे भाखड़ा नहर से पानी मिलेगा। अब तक भूमिगत जल और सिरसा ब्रांच नहर से क्षेत्र के लोगों को पीने के लिए पानी मिलता रहा है। समय के साथ-साथ बढ़ती पानी की जरूरत के कारण जन स्वास्थ्य विभाग पुरानी व्यवस्था से लोगों के घर-घर मांग के अनुरूप पानी पहुंचाने में खुद को विफल पा रहा था।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया ने बताया कि उप मंडल अभियंता कुलदीप गिल द्वारा शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर योजना कार्य से जुड़ी प्रक्रियाओं को आम लोगों से तालमेल स्थापित कर संजीदगी से पूरा किया गया।

कुलदीप गिल ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से लोगों के घर-घर जहां भाखड़ा नहर का पानी पहुंचने की राह आसान हो गई है वहीं सीवरेज प्रणाली के सुदृढ़ीकरण की सौगात भी कलायत को मिली है। 17 करोड़ 83 लाख रुपये के बजट से कलायत एसटीपी प्लांट से अमीन ड्रेन तक सीवरेज पानी की निकासी के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें