फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत के युवक की वृंदावन में मौत

Fri, 27 Jun 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (यूपी)। वृंदावन के किशोरपुरा स्थित धर्मशाला मेें तीन दिन से रह रहे कलायत के युवक का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। यहां अन्य कमरों में रह रहे विद्यार्थियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हरियाणा के जिला कैथल के कलायत थाना इलाके के कमालपुर गांव के 35 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र छालूराम 23 जून को किशोरपुरा स्थित सोनाम धर्मशाला में आकर ठहरा था।

धर्मशाला में काफी समय से ठहरे पवन के अनुसार अनिल पहले भी वृंदावन आकर धर्मशाला में ठहर चुके थे, इसलिए सभी उनसे परिचित थे। शुक्रवार सुबह पवन धर्मशाला की टंकी का पानी देखने सीढ़ियों से ऊपर जा रहे थे तभी उन्होंने अनिल को बाथरूम के बाहर नल के पाइप से बंधे फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन


जिस पाइप से अनिल का शव लटका मिला, उसकी ऊंचाई अनिल की लंबाई से कम है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

युवक के शव के पास उसका मोबाइल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा मिला। उससे सिम निकाला गया था। एसओ वृंदावन के अनुसार मृतक अनिल कुमार गोवर्धन के किसी गेस्टहाउस में प्रबंधक थे।

परिजनों को नहीं पता अनिल वहां गया था
कलायत। अनिल कुमार के परिवार से ही संबंध रखने वाले नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि अनिल बचपन से ही वृंदावन जाता रहा है। वह वहां कई मास प्रवास करता था। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। नरेश ने बताया कि पिछले काफी समय से अनिल कुछ मानसिक परेशानी में था।

उन्होंने बताया कि दो मास पूर्व अनिल की बहन उसे व उसकी पत्नि को अपने ससुराल गांव दनौदा में ले गई थी ताकि उसका मन लगा रहे। नरेश ने बताया कि अनिल के परिजनों को तो यह भी नहीं पता था कि वह वृंदावन गया है।

परिजनों को तो सायं काल में उसके वृंदावन के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला, जिसे सुनते ही वे वृंदावन को कूच कर गए। वहीं कलायत थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें वृंदावन से ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें