फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भगवान' के साथ रात्रिभोज करेगा कलायत का राजू

Tue, 22 Jul 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत के राज कुमार खुराना 24 जुलाई को क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ रात्रिभोज करेंगे।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करने वाले राजू खुराना ने बताया कि उन्हें यह अवसर एक कंपनी के उत्पाद की बिक्री का टारगेट पूरा करने पर मिला है। राजू ने बताया कि वीरवार को दिल्ली के ताज पैलेस में वे सचिन के साथ रात्रिभोज करेंगे।

 क्रिकेट व सचिन के दीवाने राजू ने बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे सचिन तेंदुलकर को इतना पास से देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि सचिन के साथ रात्रिभोज और बात करने के अवसर से वह बहुत रोमांचित हैं। उनका कहना है कि सचिन को वे भगवान का दर्जा देते हैं तथा उनका कोई भी मैच उन्होंने छोड़ा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, मोहाली व जयपुर में जहां व जब भी तेंदुलकर क्रिकेट खेलने आए वे उनका खेल देखने के लिए वहां पहुंचे हैं। राजू ने बताया कि रोहतक के लाहली में वे इस विश्वास के साथ मैच देखने गए थे कि शायद वहां सचिन को पास से देखने का अवसर मिल जाए, पर ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें