संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सांसद खेल महोत्सव के अंतिम चरण के चौथे दिन मंगलवार को जिले के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। खो-खो प्रतियोगिता में कलायत ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वॉलीबॉल में पूंडरी की टीम ने बाजी मारी। अन्य खेलों में भी जिले की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
हॉकी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। दिनभर चले मुकाबलों में नौ रोमांचक मैच खेले गए। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। कड़े मुकाबलों के बाद मदनपुर और पूंडरी (ए) की टीमों ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। वहीं समापन समारोह की अध्यक्षता सांसद नवीन जिंदल ने की। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना है। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान अवसर मिलते हैं, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
खेल आयोजनों के साथ-साथ नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट ने खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर मास्टर सुभाष कलसाना ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलता है और युवा नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ते हैं।
इस मौके पर सुदर्शन कक्कड़, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका बलदेव राज चावला, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका तिलक राज अग्रवाल, मुलखराज गुंबर, अमृत गुप्ता, महामंत्री मंदीप सिंह, कोच गुरबाज सिंह, कोच सोहन लाल, विनोद हबाना, अजैब सिंह जिंदल आदि उपस्थित रहे।
मुख्य परिणाम
खो-खो
कलायत : प्रथम
कुरुक्षेत्र : द्वितीय
कलायत बी : तृतीय
वॉलीबॉल
पूंडरी : प्रथम
पूंडरी बी : द्वितीय
थानेसर ए : तृतीय
हॉकी
कैथल : प्रथम
कुरुक्षेत्र : द्वितीय
शाहाबाद : तृतीय
क्रिकेट
पूंडरी : प्रथम
कलायत की कुराड़ : द्वितीय
कैथल की पट्ठी अफगान : तृतीय
टग ऑफ वॉर
सेरदा : प्रथम
कुराड़ : द्वितीय
कुरुक्षेत्र में आयोजित बाक्सिंग में जीत के बाद विजेता खिलाड़ी।- फोटो : रायबरेली महोत्सव में ड्राई फ्रूटस का स्टॉल लगाए कश्मीर के मो.अल्ताफ।
कुरुक्षेत्र में आयोजित बाक्सिंग में जीत के बाद विजेता खिलाड़ी।- फोटो : रायबरेली महोत्सव में ड्राई फ्रूटस का स्टॉल लगाए कश्मीर के मो.अल्ताफ।