फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत : पहले ही चुने दो सरपंच, 272 पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत उपमंडल के 82 बूथों पर गांव की चौधर के लिए मतदान बुधवार को हो गया। इस दौरान 27 सरपंचों, 66 पंचों को चौधर की कमान देने के लिए 76270 मतदाताओं में से अपने मत का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कलायत उपमंडल के 29 गांवों में कुल 88 बूथ हैं। इनमें से 82 बूथों पर चुनाव हुआ। गांव शिमला और कौलेखां में सरपंच पद पर सर्वसम्मति चुनने के बाद 27 गांवों में चुनाव हुआ। खंड में कुल 81898 मतदाता हैं। गांव कौलेखां में 2197 व शिमला में 3431 मत नहीं डाले गए। वहीं उपमंडल में 29 गांवों में पंच पद के लिए 356 उम्मीदवार मैदान में थे। इसी तरह से उपमंडल में 272 पंच पदों पर सर्वसम्मति हो चुकी है। बुधवार को 66 पंच पदों के लिए मतदान हुआ। शिमला व कौलेखां के छह बूथों पर पंच पदों की सर्वसम्मति हो जाने के कारण से 82 बूथों पर ही चुनाव हुआ। उपमंडल के 18 बूथ खाली हैं जहां पंच पद के लिए एक भी आवेदन नहीं आया था।
विज्ञापन

खंड कलायत
गांव विजयी उम्मीदवार जीत का अंतर
बड़सिकरी कलां अमृतपाल 331
बड़सिकरी खुर्द सतबीर 315
बालू बिढ़ाण मीना देवी 12
बालू गादड़ा दिनेश 211
बालू रापड़िया सोनिया 200
बात्ता नीतू देवी 1000
भालंग सतीश गोस्वामी 03
ब्रह्मणीवाला फूल सिंह 286
चौशाला ऊषा देवी 98
दुब्बल सुखदेव 95
दुमाड़ा कुशलपाल 26
ढुंढवा सुरेंद्र 776
हरिपुरा किरण प्रजापत 200
जुलानी खेड़ा नरेंद्र 22
कैलरम सीता देवी 812
कलासर जगदीश 128
कमालपुर रूमा देवी 148
खरक पांडवा सुनीता देवी 1460
खेड़ी लांबा सोनू 1254
खेड़ी शेरखां सरोज बाला 196
कुराड़ धीरा 463
मटौर रमेश 741
नरवलगढ़ राजेश 65
पिंजूपुरा बलबीर 210
सिणंद सोनिया 180
वजीर नजर जगबीर 56
नोट- गांव कौलेखां और शिमला में पहले ही सर्वसम्मति से पंचायत बन चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें