फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में निकाली कलशयात्रा

Mon, 01 Dec 2025 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
30kht_44_श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकालते हुए महिलाएं।
विज्ञापन
गुहला-चीका। अग्रवाल धर्मशाला चीका में आज से श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व शहर में भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा में नवनीत गोयल व दीक्षा गोयल ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। कथावाचक स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने राम के नाम का महत्व बताते हुए कहा कि कलयुग में केवल राम का नाम ही संसार रूपी सागर से पार उतार सकता है। स्वामी ने कहा कि भगवान के नाम का जाप ही जन्म-मृत्यु के चक्कर से मुक्ति दिला सकता है। वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि कथा 7 दिसंबर तक चलेगी। इस मौके पर धर्मशाला के प्रधान कुलवंत राय गोयल, परमानंद गोयल, रविंद्र, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें