कलायत। कुलवंत नगर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे का आयोजन आज किया जाएगा। इस अवसर के पूर्व नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। पंडित नरेश शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से मंदिर परिसर में मूर्तियों के अधिवास का कार्यक्रम चल रहा था। मूर्तियों को अन्न, धन, वस्त्र, दूध, दही और फलों में अधिवास करवाया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान भी पूरे सप्ताह जारी रहे। शुक्रवार सुबह हवन यज्ञ के पश्चात मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। संवाद