कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के हिंदी विभाग के स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और प्रसन्नता के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान काजल को मिस फेयरवेल और रवि कुमार को मिस्टर फेयरवेल का खिताब मिला। मानसी शर्मा और शिवानी ने अपनी शेरो-शायरी और कुशल मंच संचालन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों के लिए आकर्षक और गरिमामय उपाधियां निर्धारित की गईं। मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल के चयन के लिए रैंप वॉक और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।