पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर-पूंडरी में विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती पूजन के साथ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शकुंतला सिंगला ने सभी प्राध्यापकगण के साथ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में टेक रंगोली, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, प्रोग्रामिंग एंड कोडिंग स्किल्स एवं मनोरंजक खेल रहे।
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में काजल बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्रथम, साइंस मॉडल में कोमल एवं लक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट में स्नेहा ने प्रथम, मुस्कान एवं अंजलि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में दीक्षा प्रथम, सलोनी द्वितीय, तमन्ना एवं तनू तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. गीता जायसवाल, डॉ. मीनू सिंघल, डॉ. पुष्पा डांगी एवं डॉ. सीता ने निभाई। मंच संचालन स्नेहा एव दिव्या ने किया। अंत में विभागाध्यक्ष विनेश वालिया ने सभी आमंत्रित शिक्षकगणों का कार्यक्रम में पहुंचने पर हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यतः साक्षी वालिया, पिंकी रानी एवं अमिता टाया का योगदान रहा।