फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीए की काजल बनीं बेस्ट एथलीट

Thu, 14 Mar 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीए प्रथम वर्ष की काजल को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम कृष्ण कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय कन्या महाविद्यालय करनाल प्रो. अमित चौधरी तथा डॉ. सोमवीर यादव ने शिरकत की। प्राचार्या डॉ. रामनिवास यादव ने मुख्य अतिथियों का विधिवत स्वागत किया।
विज्ञापन


समापन पर मुख्य अतिथि एसडीएम कृष्ण कुमार ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब लड़कियां भी किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। अपने-अपने क्षेत्र में लड़कियां उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्व भर में देश का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने छात्राओं से खेलों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का आह्वान किया। काजल बीए प्रथम वर्ष ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार प्राप्त किया। ।

प्राचार्या डॉ. रामनिवास यादव ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी तथा महाविद्यालय के प्रांगण में मजबूत, सक्षम एवं ऊर्जा से भरे हुए छात्राओं के विकास के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। मंच का संचालन डॉ. फुल कुमार ने किया। खेल कार्यक्रम प्रो. रोहतास की देखरेख में हुआ

इससे पूर्व प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़, ऊंची छलांग, रसा कसी का आयोजन किया गया। लगभग 150 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया तथा 450 छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम

400 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की मुस्कान ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की कुमकुम ने दूसरा और बीएमसी द्वितीय वर्ष की मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 800 मीटर दौड़ में बीएमसी द्वितीय वर्ष की मुस्कान पहले, बीए तृतीय वर्ष की सिमरन दूसरे और बीए प्रथम वर्ष की मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। 3000 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की सपना पहले, बीए तृतीय वर्ष की आरती दूसरे और बीए प्रथम वर्ष की काजल तीसरे स्थान पर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें