फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: काजल और नेहा को कांस्य पदक

Tue, 03 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/पूंडरी। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा ने राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के महिला वर्ग 48 किग्रा में कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार पूंडरी के चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की छात्रा काजल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से राज्यस्तरीय अंतर-महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज में आयोजित की गई। इसमें नेहा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया और प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने नेहा को बधाई दी। इस अवसर पर प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर, शारीरिक शिक्षा विभाग से प्रो. रीना गिल, कोच आशु शर्मा, प्रो. नीरू गर्ग और डॉ. सिलेंद्र आचार्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार पूंडरी की छात्रा काजल की सफलता पर प्राचार्या डॉ. शकुंतला ने बधाई दी। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम लता ने बताया कि प्रबंधक समिति के प्रधान एवं पूर्व विधायक चौधरी तेजवीर सिंह ने भी काजल को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर प्राध्यापिका पिंकी देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें