कैथल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय आईटीआई कैथल व राजकीय आईटीआई महिला कैथल की संयुक्त रूप से एक सेमिनार का आयोजन किया। इस दौरान नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक किए गए। महिला आईटीआई की काजल एंड अमित ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान स्थान हासिल किया।
प्रत्येक ग्रुप में पांच छात्राओं ने भागीदारी की। मनदीप एंड ग्रुप ने द्वितीय और छात्रा आंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशेर मलिक वर्ग अनुदेशक ने की।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, सिविल अस्पताल की डॉक्टर सोनिया, डॉक्टर नवराज, अनूप, अमित ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही एचआईवी एड्स व नशीली दवाओं के सेवन से दुष्प्रभाव, बीड़ी, तंबाकू, शराब आदि दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हमें इस बहुमूल्य शरीर को योग, ध्यान और सैर के जरिए संभाल कर रखना चाहिए और नशे के खिलाफ रहना चाहिए।
इस दौरान वर्गअनुदेशक सुदेश , एफडीटी अनुदेशक राखी, वर्ग अनुदेशक सतीश कुमार, संजीव कुमार, अनुदेशक अनिल कुमारी, तेजस्वी, अक्षय कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखें। संचालन संस्थान के अनुशासन प्रभारी रणधीर ढांडा ने किया।