फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जापान में कैथल का छोरा दिखाएगा दम

Fri, 17 May 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के संगरौली गांव निवासी प्रिंस शर्मा ने दिव्यांगता को मात दे मुकाम हासिल किया है। अब भाला फेंक में उसका चयन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 21 मई को चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए वह जापान रवाना होगा।
विज्ञापन


प्रिंस शर्मा बचपन से ही दिव्यांग हैं। उन्होंने दिव्यांगता को पीछे छोड़ते हुए 2016 में भाला फेंकना शुरू किया था। उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रिंस 2016 में पैरा नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा 2017 में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रहे और 2018 में सिल्वर मेडल, 2019 में सिल्वर मेडल, 2021 में सिल्वर मेडल, 2022 में सिल्वर मेडल, 2023 में कांस्य पदक तथा 2024 में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। वे 2024 में इंटरनेशनल चैंपियनशिप दुबई में भी दम दिखा चुके हैं और एकबार फिर वह भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है। इसके लिए वह 21 मई को शाम 7:00 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जापान के लिए रवाना होंगे। इसे लेकर प्रिंस के गांव और घर में खुशी का माहौल है। प्रिंस ने बताया कि पिता शंकर दयाल शर्मा दिहाड़ीदार हैं। वह मेहनत कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें