फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: वार्ड नंबर 29 के पार्षद राज सैनी को बनाया अप्रूवल सब कमेटी का पांचवां सदस्य

Wed, 04 Oct 2023 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

नगर परिषद में पेमेंट अप्रूवल सब कमेटी के सदस्य के चुनाव को लेकर विशेष बैठक हुई। बैठक में वार्ड नंबर 29 के पार्षद राज सैनी को अप्रूवल सब कमेटी का पांचवां सदस्य बनाया गया है। इस साल की जुलाई महीने के बाद से किसी प्रकार का भुगतान नहीं हो रहा है।  
विज्ञापन
बैठक करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में नगर परिषद अध्यक्ष कार्यालय में मंगलवार को पेमेंट अप्रूवल सब कमेटी के सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को विशेष बैठक हुई। इसमें विकास कार्याें के भुगतान करने के लिए बनाई गई कमेटी के अंतिम सदस्य का चुनाव किया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस पेमेंट अप्रूवल कमेटी में तो पहले चार सदस्य शामिल हैं, लेकिन सभी वार्डों में विकास कार्याें का भुगतान करने के लिए अलग से एक पार्षद का चुनाव किया जाना जाना था। इस सदस्य के चुनाव से पहले सब कमेटी में जिला पालिका आयुक्त, संबंधित वार्ड का पार्षद, कार्यकारी अधिकारी और नप अध्यक्ष शामिल थी।

बैठक में पहले तो इस सदस्य का चुनाव करवाने पर चर्चा हुई, लेकिन बाद में सभी पार्षदों ने इस सदस्य का चुनाव करने के लिए नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग को यह शक्तियां प्रदान करने का सदन में प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन


पार्षद राज सैनी को यूं चुना गया सदस्य
पेमेंट अप्रूवल सब कमेटी के सदस्य के चुनाव के लिए शुरू हुई इस बैठक में वार्ड नंबर 28 के पार्षद मोहन लाल शर्मा ने कहा कि इस सदस्य का चुनाव करने के लिए सभी पार्षदों की एक पर्ची डालने की बात रखी, लेकिन इस पर कोई सहमति नहीं बनी। इसके बाद वार्ड नंबर 15 के पार्षद शमशेर फौजी ने सदन में अपनी बात रखते हुए सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शहर में विकास करवाने के लिए सभी पार्षदों को राजनीति से ऊपर उठकर एक होने की जरूरत है। राजनीति करनी है तो नगर परिषद से बाहर निकल कर करें। तभी ही शहर का अच्छा विकास हो सकता है। अध्यक्ष सुरभि गर्ग से अपील करते हुए कहा कि किसी भी पार्षद को उसके वार्ड में विकास कार्य के टेंडर लगवाने का इंतजार न करवाएं। पार्षदों की संतुष्टि के तहत विकास कार्य करवाएं।

इसके बाद नप के पूर्व अध्यक्ष व वार्ड नंबर 18 के पार्षद रामनिवास मित्तल ने कहा कि वे भी लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहे हैं। शहर में एक समान विकास कार्य करवाने को लेकर अध्यक्ष को काफी चिंता होती है। यहां पर किसी भी पार्टी की बात न कर उस मुद्दे पर बात करनी चाहिए, जो शहर के विकास के पक्ष में हो।

इसके बाद सभी पार्षदों ने सदस्य का चुनाव करने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग को सदन में अनुमति दी। इसके बाद अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 29 के पार्षद राज सैनी को सर्वसम्मिति से सदस्य बनाया गया।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि विनोद सोनी, उपाध्यक्ष सीमा रानी, वार्ड नंबर तीन की पार्षद सोनिया, संतोष थरेजा, निरंजन सैनी, परविंद्र कौर, रिंकू सैनी, लीलू सैनी, अनिल खुरानियां, मोहन शर्मा, सुशीला शर्मा, राजेश सिसौदिया, विकास सैनी, महेश गोगिया, राजकली, ईओ सुशील कुमार, एक्सईएन रवि ऑबरोय, एमई सुमित सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें