फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल-तितरम-हांसी का फोरलेन प्रस्ताव लौटाया

Sun, 16 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की प्रमुख सड़कों में से एक कैथल-तितरम-हांसी रोड को फोरलेन बनाने की बहुप्रतीक्षित योजना फिलहाल फिर अटक गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजा गया करीब 67 करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव मुख्यालय ने फंड न होने के कारण वापस लौटा दिया है। इससे फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया अनिश्चितकाल तक टल गई है और सड़क की खराब स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहने की आशंका है।

विभाग के अनुसार, इस लंबे रूट पर प्रतिदिन हजारों वाहन चालक आवाजाही करते हैं, जिससे सड़क पर भीड़ और जाम की स्थिति आम बात है। प्रपोज़ल के ठंडे बस्ते में जाने से तितरम मोड़ से नगूरां तक (लगभग 34 किमी) तथा जींद से हांसी तक (44 किमी) सड़क सुधार का रास्ता फिर कठिन हो गया है। यह निर्माण एचएसआरडीसी द्वारा किया जाना था।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि विभाग अब अगले वित्तीय वर्ष में दोबारा एस्टीमेट भेजेगा, लेकिन तब तक कम से कम दो साल वाहन चालकों को इसी गड्ढों वाली सड़क से गुजरना पड़ेगा।

सड़क का तितरम मोड से जींद रोड बाईपास चौक तक का हिस्सा खराब है। सड़क से रोजाना चंडीगढ़, हांसी, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, असंध, नरवाना की तरफ से सैंकड़ों रोडवेज, निजी बसें व अन्य वाहन आते जाते हैं। दिन में कई बार सड़क पर शहर के करनाल चौंक , ढांड रोड, बस स्टैंड के नजदीक, छोटू राम चौक पर जाम की स्थिति बन जाती है। लगभग सात साल पहले बनी अनाज मंडी में सीजन के दौरान जाम लगता है।
विज्ञापन


पहले भी लग चुकी हैं ब्रेक

पांच वर्ष पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हांसी–जींद–कैथल मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा की थी, लेकिन एनएचएआई ने प्रोजेक्ट रद्द कर दिया। इसके बाद उम्मीद जगी कि तितरम मोड़ से अंबाला बाईपास तक फोरलेन बन सकता है, परंतु ताजा स्थिति ने यह उम्मीद भी कम कर दी है। यह सड़क पहले राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा थी, लेकिन नए बाईपास बनने के बाद इस सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा छिन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें