फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खो-खो के लिए कैथल टीम का चयन आज

Sun, 16 Nov 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खो-खो संघ कैथल के प्रधान अलबाद सिंह राणा ने बताया कि ज़िला कैथल की सब-जूनियर और जूनियर (लड़के व लड़कियां) खो-खो टीम का चयन आज सुबह 10 बजे नरडांचल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नरड़ में किया जाएगा। चयनित सब-जूनियर टीमें 29 और 30 नवंबर को ज़िला भिवानी में आयोजित होने वाली हरियाणा सब-जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप (2025-26) में हिस्सा लेंगी, जबकि जूनियर वर्ग की टीमें 6 और 7 दिसंबर को जिला कैथल स्थित नीलम यूनिवर्सिटी में होने वाली जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।
खो-खो एसोसिएशन कैथल के महासचिव बृषभान ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सब-जूनियर वर्ग के लिए खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 फरवरी 2012 से पहले की नहीं होनी चाहिए, जबकि जूनियर वर्ग के लिए यह सीमा 1 जनवरी 2008 तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया के दौरान खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष बीरभान कादयान, कोच बलवान, अनिल दलाल, सुशील, सुरजीत सिंह, जोगिंदर मलिक, सतीश कुमार, रणदीप ढुल और सोहन लाल खिलाड़ियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें