फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा

Fri, 24 Feb 2017 11:44 PM IST
kaithal beauro
विज्ञापन
j - फोटो : amar ujala kaithal
विज्ञापन
चंदाना गेट स्थित एसएस बाल सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक कदम जिंदगी की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएस सोसाइटी ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन रवि भूषण गर्ग ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि स्कूल की प्रधानाचार्य राजरानी गर्ग ने शिरकत की। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बाहरवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा एक लघु नाटिका गुरुजनों का सम्मान प्रस्तुत कर समाज को संदेश दिया कि गुरु के बिना जीवन निरर्थक है, जो लोग अपने गुरु का सम्मान करते है वो जीवन में हमेशा तरक्की करते है।
विज्ञापन

राजरानी गर्ग ने कहा वर्तमान समाज में शिक्षा का महत्व किसी से छुपा नहीं है। अशिक्षित व्यक्ति समाज में अपने आप को स्थापित नहीं कर सकता। व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। आज हम विद्यालय से निकलकर उच्च शिक्षा के लिए और समाज में अपना स्थान बनाने के लिए एक कदम आगे बढ़ रहे है, इसीलिए आज का कार्यक्रम एक कदम जिंदगी की ओर हमें सन्देश देता है कि आने वाले समय में अगले कदम के लिए हमें अपने आप को तैयार करना चाहिए।
कार्यक्रम अध्यक्ष रवि भूषण गर्ग ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक धन्यवाद किया और कार्यक्रम के अंत में पहुंचें सभी गणमान्य व्यक्तियों और स्टाफ को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर गौतम बंसल, हिमांशु गर्ग, नरेश गर्ग, जगदीश गुप्ता, आशु बिन्द्लिश, धर्मपाल शर्मा सांघन, राजीव शर्मा, ओमनाथ, योगिता गर्ग, श्रेया गर्ग, आध्विक गर्ग, राजपाल कालारामना, कुसुम लता, सपना सिंगला, तृप्ता शर्मा, तम्मना, रिंकी, प्रवीन सैनी, सुमन रानी, कविता सैनी, सीमा सैनी, पिंकी, रिंकी, स्वीटी, कविता, मंजू बाला, विजय, महिपाल सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें