फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ-पितृ पूजन दिवस मना लिया सेवा का संकल्प

Fri, 03 Feb 2017 11:55 PM IST
kaithal beuro
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जींद रोड स्थित ओएसडीएन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के प्रिंसिपल महीपाल कौशिक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित करके की। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में पूजा की सुंदर सुंदर थालियां लेकर माता पिता की पूजा की। छात्रों ने थाली में सुंदर पुष्प माला, अक्षत, धूप-दीप आदि पूजा की समग्री लेकर माता पिता की पूजा अर्चना की और उनकी सेवा करने व उनकी आज्ञा मानने का संकल्प लिया। कार्यक्रम योग वेदांत समिति कैथल की ओर से आयोजित किया गया। अपने संबोधन में प्रिंसिपल महीपाल कौशिक ने कहा कि आधुनिक भौतिकतावाद के युग में हम हमारी सनातन संस्कृति एवं उसके मूल्यों को छोड़ते जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य हमारी परम्पराओं और उसके श्रेष्ठ मूल्यों को कायम रखना है। योग वेदांत समिति के सदस्यों वीएन शर्मा, दर्शन कुमार एवं रजत वर्मा ने बताया कि हमें वेलनटाइन डे के स्थान पर 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों में सुसंस्कार पनप सकें तथा हम हमारी संस्कारों की महान धरोहर को संजोकर रख सकें। इस मौके पर भगवती शिक्षा समिति के प्रबंधक अजीत कौशिक, शिक्षक मुकेश राविश, लोकेश मित्तल, प्रियंका तनेजा, रेखा गर्ग, ऋतु सिंगला, ज्योति मदान, निशा शर्मा, राखी गर्ग, पूनम देवी, पूजा धीमान, साक्षी, कविता सिंगला, सीमा रानी, मंजू, रुचि शर्मा सहित स्कूल का शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ व अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें