फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल की प्रीति प्रदेश मेरिट लिस्ट में 10वें स्थान पर

Sun, 15 Jun 2014 12:05 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में कैथल के मॉडल टाऊन निवासी प्रीति गर्ग ने प्रदेश भर में 10वां स्थान हासिल किया है। पवनार हाई स्कूल की छात्रा के परीक्षा में हासिल अंकों से अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह जिले में अव्वल है। लेकिन अब बोर्ड द्वारा जारी की गई मेरिट सूची में उसने पूरे प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। शिक्षा बोर्ड के सचिव ने स्वयं स्कूल को पत्र भेजकर इस संबंध में सूचित किया।
विज्ञापन


पवनार हाई स्कूल के प्रधानाचार्य जोगिन्द्र ढुल ने बताया कि दसवीं के परीक्षा परिणाम में मॉडल टाऊन निवासी छात्रा प्रीति गर्ग ने 500 में से 491 अंक हासिल किए थे। उन्हें शुरू से ही उम्मीद थी कि प्रीति ने बड़ी सफलता हासिल की है। लेकिन आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पा रही थी।

 लेकिन अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. जे. गणेशन आईएएस द्वारा भेजे गए पत्र के माध्यम से पता चला कि प्रीति ने हरियाणा में टॉप टन में अपना नाम दर्ज करवाया। प्रधानाचार्य ने प्रीति को बधाई देते हुए कहा कि उसके अभिभावकाें को भी उस पर उतना ही गर्व हो रहा होगा, जितना की स्कूल को हो रहा है। विद्यालय की मैनेजर सुप्रिया ने कहा कि प्रीति एक होनहार छात्रा है और आगे चलकर भी जिले व विद्यालय का नाम रोशन करेगी। यह सब अभिभावकों के सहयोग व अध्यापकों के उचित मार्ग दर्शन व स्वयं प्रीति की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रीति के पिता अनाज मंडी में आढ़ती हैं। प्रीति ने बताया कि माता-पिता एवं विद्यालय स्टॉफ सदस्यों के मार्गदर्शन से यह सब संभव हो पाया है। वह अपने जीवन में सीए बनना चाहती है। इसके लिए वह कॉमर्स की पढ़ाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें